Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

विजयदशमी पर भारत-पाक बॉर्डर पर राजनाथ ने की शस्त्र पूजा, बोले-खत्म होगा आतंकवाद

बीकानेर: केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज बीकानेर के बेहद संवेदनशील भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सेक्टर हैडक्वार्टर में शस्त्र पूजा की। राजनाथ ने मीडिया से बातचीत में आतंकवाद को वैश्विक चुनौती बताया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में सेना और अन्य बल आतंकवाद के खिलाफ पूरे प्रयास कर रही हैं और वह एक दिन समाप्त होगा।
राजनाथ ने मीडिया से कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान से आ रहे हैं और उनसे मुकाबला करने के लिए सेना, पुलिस एवं अन्य बलों में पूरा सामंजस्य हैं और वे आतंकवाद को रोकने में कामयाब हैं।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति बनी रहे, उसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर तैनात जवान देश की एकता एवं अखण्डता के लिए समर्पित है और उन पर भरोसा बढ़ा है। इससे पहले सिंह बल द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम शामिल हुए। वह गुरुवार शाम को बल के बड़े खाने में भी शरीक हुए। केन्द्रीय गृह मंत्री भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित बल की सीमा चौकियों का दौरा भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button