Breaking Newsअपराध

कुख्यात बदमाश शादाब जहरीला और गैंग का पुलिस ने निकाला जुलूस

भोपाल। मंगलवार और बुधवार को शहर में चार स्थानों पर दहशत फैलाने वाले गुंडे शादाब और उसके साथियों का गुरुवार दोपहर टीटी नगर थाने से घटना स्थल तक पुलिस ने जुलूस निकाला। शादाब ने दो दिन से पुलिस की नाक में दम कर रखा था उसने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग समेत एक कार में भी आग लगा दी थी।
जिला बदर होने के बाद भी इलाके में हथियार लेकर घूम रहा गुंडा गिरफ्तार
मंगलवार को सुबह 6:45 बजे से रात 10:50 बजे तक शहर के छह गुंडे दहशत फैलाते रहे। इन 16 घंटे के भीतर इन गुंडों ने चार गंभीर वारदात कीं, लेकिन टीटी नगर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कवायद तीसरी वारदात के बाद शुरू की। चौथी वारदात में तो इन गुंडों ने दो सिपाहियों पर गोलियां भी दाग दीं। रातभर चली सर्चिंग के बाद पुलिस ने सभी गुंडों को पकड़ लिया। इस गैंग का सरगना बाणगंगा निवासी 33 वर्षीय शादाब उर्फ जहरीला है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार सुबह 6:45 बजे टीला जमालपुरा के इस्लामी ग्राउंड में पुरानी रंजिश को लेकर रईस जगीरा पर तलवार से हमला कर दिया।
रईस के भाई ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज करवाया, क्योंकि रईस उस वक्त होश में नहीं था। 11:30 बजे गैंग ने जवाहर चौक के पास पिंटू पीटर पर हमला कर अड़ीबाजी की। इस बार आरोपी नामजद थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तलाशने की कवायद तक शुरू नहीं की। यही नतीजा रहा कि इन गुंडों ने व्यापारी के साथ लूट कर दी।

Related Articles

Back to top button