Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

CJP प्रोटेस्ट से पहले सिब्बल का दावा, ‘ज्ञानेश कुमार को हटाते हैं तो सरकार…’

CJP प्रोटेस्ट से पहले सिब्बल का दावा, 'ज्ञानेश कुमार को हटाते हैं तो सरकार...'

करोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि जनता को सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है. ये अधिकार सरकार ने नहीं दिया है.

सरकार इस अधिकार को कैसे छीन सकती है? इन्होंने ट्रेनों से युवाओं को उठा लिया. ये क्यों हो रहा है? ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ये सरकार अपना वजूद खो चुकी है. अगर ज्ञानेश कुमार हटाते हैं तो सरकार की सारी पोल खुल जाएगी.

कपिल सिब्बल ने कहा, “सरकार ने जो रोक लगाई हैं, मेरा मानना है कि ये आंदोलन सफल हो गया. सरकार ने ये मान लिया कि हम इनका सामना नहीं कर सकते. प्रोटेस्टर्स ने तो यही बोला है कि हम अहिंसक तरीके से आंदोलन करेंगे. इसमें क्या गलत बात है? हिंदुस्तान का इतिहास बताता है कि अहिंसा के आधार पर हमें आजादी मिली.”

सरकार हर क्षेत्र में फेल- सिब्बल

इसके आगे उन्होंने कहा, “ये प्रदर्शन तो चलता रहेगा. आज, कल, परसों और तरसों. कितनी देर रोकेंगे? युवा इस बात को जान चुके हैं कि अब यह सरकार हमें नहीं चाहिए. इनका कामकाज ऐसा रहा है कि हर क्षेत्र ये फेल हैं.”

इमरजेंसी से भी बदतर हालात- सिब्बल

कपिल सिब्बल ने ये भी कहा कि उन्होंने इमरजेंसी का टाइम भी देखा है. लेकिन आज के दिन तो इमरजेंसी से भी बदतर हालात हैं. अगर कोई हिंसा करता है तो आपको कार्रवाई करने से कौन रोक रहा है? लेकिन जो हिंसा नहीं अहिंसा के आधार पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, उनको आप कैसे रोक सकते हो? ये बड़े दुख की बात है. गांधी जी के दिखाए रास्ते को भी ये लोग बंद करना चाहते हैं.

उम्मीद की किरण हमारे युवा ही हैं- सिब्बल

सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने ये भी कहा कि ये सरकार इस देश को अंधेरे की ओर ढकेल रही है. जो उम्मीद की किरण हैं, वो हमारे युवा ही हैं.

Related Articles

Back to top button