Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

विदिशा / भाजपा नेता डॉ. पीयूष सक्सेना पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज, 10 साल से कर रहा था यौन शोषण

विदिशा। जिले के बड़े भाजपा नेता और जाने-माने आरथोपेडिक सर्जन डॉ. पीयूष सक्सेना पर विदिशा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। डॉ. पीयूष इस समय विदिशा विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश टंडन के चुनाव क्षेत्र के मीडिया का काम देख रहे थे। मामला दर्ज होने के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विदिशा एसपी भारतभूषण शर्मा ने बताया आरोपी पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने बताया है कि उसके साथ डॉक्टर उसके साथ करीब दस साल से ज्यादती कर रहा था। आरोपी उसे फोटो और वीडियो क्लीप दिखा कर डराता था। शनिवार शाम पीड़िता ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई उसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button