Breaking Newsमध्य प्रदेशराजनीति
झाबुआ उपचुनाव / कांग्रेस की जीत पर पीसीसी में ज़ोर दार जश्न


झाबुआ मध्यप्रदेश. झाबुआ विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया ने जीत लिया है। उन्होंने भाजपा के भानू भूरिया को 28 हजार मतों से पराजित किया। जीत के बाद भूरिया ने कहा कि जनता ने मुझे एक बार फिर से आशीर्वाद दिया है। इसके लिए मैं जनता को धन्यवाद देता हूं। मेरा मकसद झाबुआ का विकास है। मैं जीत का श्रेय मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।



