Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश / डीजीपी जाैहरी का कार्यकाल दो साल का होगा, आदेश जारी; पहले छह माह बाद हो रहे थे रिटायर, अब 2022 में होंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक बनाए गए विवेक जौहरी अब 30 सितंबर 2020 को रिटायर नहीं होंगे। राज्य सरकार ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए उनका कार्यकाल दो साल करने का आदेश जारी किया है। जौहरी अब 4 मार्च 2022 को रिटायर होंगे। उन्हें पांच मार्च को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। तब जारी आदेश में उनके कार्यकाल का जिक्र नहीं था।
सरकार ने नया आदेश उनके कार्यकाल के लिए ही निकाला है। अब तक यह नियम रहा है कि जाे भी डीजीपी बने, उनका कार्यकाल 60 साल की आयु तक रहता है। ऐसा पहली बार हाे रहा है जब सरकार ने किसी डीजीपी का कार्यकाल तय उम्र से लगभग डेढ़ साल ज्यादा बढ़ाया है।
आदेश में दिया सुप्रीम कोर्ट का हवाला
सरकार ने अपने आदेश में सुप्रीम काेर्ट के 2006 के एक आदेश का हवाला दिया। इसमें शीर्ष अदालत ने उप्र के पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह की याचिका पर फैसला दिया था कि डीजीपी का कार्यकाल दाे साल का हाेगा। काेर्ट ने इसमें छह बिंदु तय किए थे।

Related Articles

Back to top button