बस-ट्रक की भिड़ंत , 8 की मौत 49 घायल


गुना : गुना बायपास में देर रात 2.30 बजे ट्रक एवं बस की आमने-सामने की भीषण टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि बस व ट्रक ड्राइवर से 49 लोग घायल हुए हैं। सभी मजदूर मुंबई से उप्र के जा रहे थे। गुना जिला पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिले तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
इनकी हुई मौत : प्रतापगढ़ जिले के इब्राहिम 18 वर्ष, रायबरेली जिले के वसीम 23 वर्ष, सुधीर 22 वर्ष, गंगाचरण 30, अर्जुन 22 वर्ष तथा उन्नाव जिले के अजीत 20, रमेश 43 व दिलीप 30 वर्ष शामिल हैं। सभी शवों के पीएम हो चुके हैं व परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। गुना जिला पुलिस प्रशासन एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को उनके गृह नगर के प्रस्थान करेंगे। घायलों में प्रतापगढ़ से 34, रायबरेली 4, दतिया 3, मुरैना 1 व कानपुर के 2 मजदूर थे। ट्रक में करीब 70 प्रवासी मजदूर थे। यह हादसा देर रात 2.30 बजे हुआ। इसमें अधिकांश मजदूर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के हैं। पुलिस ने कहा कि यह बस ग्वालियर से अहमदाबाद जा रही थी। ट्रक में करीब 55-60 लोग थे। यह हादसा रात 2.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार सभी घायलों की स्थिति नियंत्रण में है।



