CM उद्धव की चेताव, नियमों का पालन नहीं किया तो दोबारा लागू हो सकता है


मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते मामलों और लॉकडाउन को लेकर कहा है कि राज्य सरकार स्थिति का अनुमान लगा रही है. अगर लगा कि छूट देना घातक हो सकता हैं, तो ऐसे में हमें एक बार फिर लॉकडाउन करना पड़ेगा.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का पालन नहीं किया जाएगा तो फिर से लॉकडाउन लागू किया जा सकता है. उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में अगर भीड़ का जुटना जारी रहा तो लॉकडाउन को अभी और आगे बढ़ाया जा सकता है। ढील दी गई है, इसे बर्बाद न करें.
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता सहकार्य करनेवाली है. जनता सरकार की बातों पर अमल कर रही है, क्योंकि उन्हें पता है कि सरकार जो कर रही हैं, उसमें हमारा हित है.
भारत में अकेले महाराष्ट्र में चीन से अधिक मामले हैं. चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 83 हजार जबकि मौतों की संख्या 4634 है. महाराष्ट्र में बुधवार को 3254 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 94,041 हो गई है जबकि 149 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या 3438 हो गई है. बहरहाल, राज्य में कोविड-19 से अभी तक 44,500 लोग ठीक भी हुए हैं.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि व्यवसाय एवं अन्य गतिविधियों की बहाली के लिए लॉकडाउन में प्रतिबंधों को आंशिक रूप से ढील दी गई है, लेकिन कोविड-19 का खतरा अब भी बना हुआ है. उन्होंने लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ से बचें और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि अगर दिशानिर्देशों के नियमों का पालन नहीं किया गया, तो लॉकडाउन 30 जून के बाद भी बढ़ाया जा सकता है.



