Breaking Newsअन्य खबरेंमहाराष्ट्र
एक और दिग्गज कलाकार नहीं रहे / शोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले कॉमेडी एक्टर जगदीप का मुंबई में निधन


मुंबई. कॉमेडी एक्टर जगदीप का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। वे जावेद जाफरी के पिता थे।
शोले में निभाए गए सूरमा भोपाली के किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में मशहूर किया था। इस किरदार के नाम पर 1988 में फिल्म बनी, उसमें भी मुख्य भूमिका जगदीप ने ही निभाई। इसके अलावा ब्रह्मचारी, नागिन और अंदाज अपना-अपना जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी को काफी पसंद किया गया।



