Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध
लोकायुक्त की कार्रवाई:जीएमसी के डाॅ. लालवानी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार


लाेकायुक्त पुलिस ने साेमवार काे गांधी मेडिकल काॅलेज (जीएमसी) के फाेरेंसिक मेडिसिन विभााग के प्रमुख डाॅ. मुरली लालवानी काे 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। उन्हाेंने काॅलेज से एमडी कर रहे फाइनल ईयर के छात्र डॉ. यशपाल सिंह से एमडी फाइनल ईयर की परीक्षा में पास कराने के लिए 40 हजार और मेडिकाेलीगल वर्क के लिए सरकार से मिले डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी।
डॉ. यशपाल की शिकायत पर लाेकायुक्त पुलिस ने साेमवार सुबह डाॅ. लालवानी काे उनके कैबिन में स्टूडेंट से 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। डॉ. यशपाल के साथ पीजी के दो अन्य छात्रों डॉ. अशोक यादव और डॉ. संजय जैन से भी डॉ. लालवानी ने रुपए की मांग की थी।



