Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

मप्र में लम्बे इन्तजार के बाद इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


भोपाल: मध्यप्रदेश में लम्बे इन्तजार के बाद कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है| मौसम विभाग ने जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, नीमच समेत 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है| पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है|
बंगाल की खाड़ी पर बने कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़कर ओडिशा के उत्तरी इलाके में सक्रिय हो गया है। इसके अलावा अतिरिक्त मानसून द्रोणिका (ट्रफ) भी पूर्वी मध्य प्रदेश के नजदीक से होकर गुजर रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अनेकों हिस्सों में बारिश सिलसिला शुरू हो गया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, रायसेन, सीहोर, राजगढ, होशंगाबाद, आगर, अशोकनगर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
पिछले 24 घंटे में होशंगाबाद, इंदौर, रीवा, शहडोल, सागर एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा बाकी संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। बालाघाट में 15, जबेरा में 14, पिछोर में 11, पाटन, जबलपुर, पनागर, कट्ठीवाडा में 10, वारासिवनी, मेहदवानी, शिवपुरी में 9, भिंड, खनियाधाना, भाभरा, तेंदूखेड़ा में 8, सेंधवा में 7, अलीराजपुर, कोलारस, कटंगी में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button