Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

मप्र: सीएम शिवराज बोले- बेटी की पूजा करने के बाद ही सरकारी काम शुरू होंगे; मेधावी छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे, राज्य में 43414 अब कोरोना संक्रमित


मध्यप्रदेश में अब कोई भी सरकारी कार्य बेटी की पूजा करने के बाद ही शुरू किया जाएगा। इसमें सरकारी योजना की शुरुआत और सरकारी कार्यक्रम शामिल रहेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड मैदान के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की। इससे पहले उन्होंने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। शिवराज ने कहा कि मेधावी छात्रों के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे। इधर, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 43414 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 796 केस सामने आए हैं। हालांकि एक दिन पहले यह संख्या एक हजार के पार थी।
16 लोगों की मौत, 570 ठीक हुए
बीते 24 घंटे में प्रदेश में कुल 16 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई। इसके बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 1081 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा जबलपुर में 3 लोगों की जान गई। नीमच और दमोह में भी 2-2 लोगों की मौत हुई। हालांकि 570 मरीज ठीक होकर घर लौट गए। अब तक कुल 32405 लोग स्वास्थ्य हो चुके हैं। अब प्रदेश में 9928 एक्टिव केस हो गए हैं।
992172 लोगों के टेस्ट हो चुके
प्रदेश में शुक्रवार देर शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कुल 992172 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 20126 लोगो के टेस्ट किए गए। इसमें 19330 रिपोर्ट निगेटिव आई है। 166 सैंपल रिजेक्ट हो गए। बीते 24 घंटों में 4% की दर से पॉजिटिव मरीज मिले।
कोरोना अपडेट्स
भोपाल बीयू के कुलपति का कुक पॉजिटव
भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरजे राव का कुक भी पॉजिटिव हो गया है। राव का कहना है कि कुक पिछले करीब 15 दिन से उनके निवास नहीं आया है। कुछ दिन से वह छुट्‌टी पर गया है। भोपाल में बीते 24 घंटे में 150 नए केस सामने आए हैं। यह बीते तीन दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। राजधानी में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
जबलपुर में 92 मरीज मिले
इधर, जबलपुर में बीते 24 घंटे में 92 नए कोरोना संक्रमित मिले। तीन की मौत होने के बाद शहर में अब तक इससे 47 लोग जान गंवा चुके हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 1456 तक पहुंच गई है। 666 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यहां मिले 10 से अधिक मरीज
बीते 24 घंटे में इन जिलों में 10 या इससे ज्यादा पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें इंदौर में 188, भोपाल में 150, ग्वालियर में 54, जबलपुर में 93, मुरैना में 23, उज्जैन में 14, खरगौन में 31, बड़वानी में 15, रतलाम में 28, मंदसौर में 14, धार में 14, विदिशा में 33, रीवा में 19, छतरपुर में 10, सीहोर में 10, होशंगाबाद में 21, होशंगाबाद में 21, कटनी में 15 और सिंगरौली में 29 मरीज मिले। यह आंकड़े शुक्रवार देर रात मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button