कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की:मप्र में राहुल ही होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक; प्रियंका, सिद्धू और सचिन पायलट भी संभालेंगे प्रचार की कमान


कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाली 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी। इसमें सबसे ऊपर राहुल गांधी को रखा गया है, जबकि उसके बाद मुकुल वासनिक और कमलनाथ का नाम है।
इस सूची में प्रियंका गांधी को छठवां और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को सातवां स्थान मिला है। नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन पायलट भी प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं, सुबह कमलनाथ ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं के साथ पार्टी का चुनावों के लिए वचन पत्र भी जारी किया। इससे पहले वचन पत्र में राहुल गांधी का फोटो नहीं होने से खड़े हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह दोबारा जारी किया गया। अब राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी की भी फोटो इसमें है।
दो मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे
सभी सीटों पर दमखम लगाने के लिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर के भी कई नेताओं को प्रचार के लिए बुलाने जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। जबकि सचिन पायलट को भी कुछ सीटों पर ले जाया जाएगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान भी आएंगे।
पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची
नाम पद
राहुल गांधी; पूर्व अध्यक्ष एआईसीसी
मुकुल वासनिक; जनरल सेक्रेटरी एआईसीसी
कमलनाथ; पूर्व मुख्यमंत्री
अशोक गहलोत; मुख्यमंत्री राजस्थान
भूपेश बघेल; मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
प्रियंका गांधी; जनरल सेक्रेटरी एआईसीसी
दिग्विजय सिंह; पूर्व मुख्यमंत्री
नवजोत सिंह सिद्धू; पूर्व मंत्री पंजाब
सचिन पायलट; पूर्व उप मुख्यमंत्री राजस्थान
अशोक चौहान; पूर्व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
रणदीप सिंह सुरजेवाला; चेयरमैन मीडिया विभाग
कांतिलाल भूरिया; पूर्व पीसीसी अध्यक्ष
सुरेश पचौरी; पूर्व पीसीसी अध्यक्ष
अरुण यादव; पूर्व पीसीसी अध्यक्ष
विवेक तन्खा; सांसद
राजमणि पटेल सांसद
अजय सिंह; पूर्व प्रतिपक्ष नेता
आरिफ अकील; पूर्व मंत्री
सज्जन सिंह वर्मा; पूर्व मंत्री
जीतू पटवारी; पूर्व मंत्री
जयवर्धन सिंह; पूर्व मंत्री
प्रदीप जैन; पूर्व केंद्रीय मंत्री
लखन सिंह यादव; पूर्व मंत्री
डॉक्टर गोविंद सिंह; पूर्व मंत्री
नामदेव दास त्यागी; समाजसेवी
आचार्य प्रमोद कृष्ण; कांग्रेस नेता
साधना भाटी; कांग्रेस नेता
आरिफ मसूद; विधायक
सिद्धार्थ कुशवाहा; विधायक
कैलाश पवार पटेल; विधायक



