Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

किसानों के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री तोमर की अपील- आंदोलन न करें, तीन दिसंबर को करेंगे बात

नईदिल्ली : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन नहीं करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि, ‘मैं अपने किसान भाइयों से अपील करना चाहता हूं कि वे आंदोलन न करें. हम मुद्दों के बारे में बात करने और मतभेदों को सुलझाने के लिए तैयार हैं. मुझे यकीन है कि हमारे संवाद का सकारात्मक परिणाम होगा.’
I want to appeal to our farmer brothers to not agitate. We’re ready to talk about issues and resolve differences. I’m sure that our dialogue will have a positive result: Narendra Singh Tomar, Union Agriculture Minister https://t.co/PNXV8efRTd
— ANI (@ANI) November 26, 2020
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के किसान प्रदर्शन करते हुए लगातार दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं. इसी बावत कृषि मंत्री ने कहा है कि तीन दिसंबर को किसानों से बात की जाएगी. कृषि मंत्री ने ये भी कहा कि नए कृषि कानून समय की जरूरत थे. हमने पंजाब में सचिव स्तर पर किसान भाइयों की गलत धारणाएं दूर करने को लेकर बात की है. अब हम तीन दिसंबर को इस पर विस्तार से बात करेंगे.
वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली में विशेष चौकसी बरती जा रही है. मेट्रो सेवा में दखल देना पड़ा. और बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

Related Articles

Back to top button