Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

सीधी बस हादसा:47 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति ने जताया शोक; PM ने मृतकों के परिजन को 2-2 और CM ने 5-5 लाख रु. देने की घोषणा की


मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। 54 यात्रियों के साथ सतना जा रही बस बाणसागर नहर में गिर गई। अब तक 47 लोगों की मौत हो गई। इनमें 21 पुरुष, 18 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।
हादसे के बाद संवेदनाओं का दौर शुरू हो गया। मरने वालों के परिजन को आर्थिक सहायता की पहली घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होंने 5-5 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2-2 लाख रुपए की सहायता देने का ऐलान किया।
लेकिन, सवाल यह उठता है कि देश में कब तक इस तरह के हादसे होते रहेंगे। आम लोगों की अपेक्षा है कि सरकार के जिम्मेदारशोक व्यक्त करने की बजाए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। खटारा, अनफिट बसों को सड़कों से हटाया जाए, लापरवाह ड्राइवरों के लाइसेंस कैंसिल जाएं। ओवरलोडिंग पर सख्त सजा का प्रावधान हो।

Related Articles

Back to top button