Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

कोरोना अलर्ट: सीएम शिवराज का बड़ा निर्णय, कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 344 नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो की मौत हुई है लेकिन 230 मरीज ठीक भी हुए हैं। छिंदवाड़ा और मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई हैैं। भोपाल, इंदौर, बैतूल, जबलपुर, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में कोरोना बढ़ने के मद्दे वहां विशेष सावधानियां रखने के निर्देश भी कलेक्टरों को दिए गए।

हालांकि, इन सबके बीच सवाल ये उठ रहा है कि क्या लॉक डाउन लगेगा या नहीं? इसको लेकर सीएम शिवराज ने बाद निर्णय लेते हुए साफ कहा है कि कि कोरोना के कारण अब लॉकडाउन लनहीं होगा। सीएम शिवराज ने साफ किया कि आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और इसलिये लॉकडाउन करने का सरकार का कोई विचार नहीं है।

उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लाकडाउन व नाइट कर्फ्यू के संबंध में राज्य सरकार की अनुमति जरूर लें और क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना से बचने के उपाय ढूढे।

सीएम शिवराज ने आगे कहा कि लॉक डाउन के बजाए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनना और कोरोना से बचने के ऐहतियातन उपायों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। कोरोना टीकाकरण को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button