मप्र में दोबारा लॉकडाउन लगाने पर क्या बोले शिवराज सिंह चौहान


इंदौर। महाराष्ट्र से सटे राज्य होने के कारण मध्य प्रदेश में भी कोरोना का कहर दोबारा से बरप रहा है। भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों के आंकड़ों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है, हालांकि शासन-प्रशासन द्वारा सख्ती और गाइडलाइन का तेजी से पालन करवाया जा रहा है। इसी बीच अटकलें भी लगना शुरु हो गई थी कि क्या में दोबारा से लॉकडाउन लगेगा या नहीं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ कहा कि आजकल मैं जो ईशारा करता हूँ वो काम हो जाता है, आंकडों को लेकर चिंतित है, लेकिन मैं लॉक डाउन के पक्ष में नही।सभी को मास्क पहनना जरूरी है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना चाहिए। सीएम शिवराज ने कहा कि अब वो नही चाहते कि मप्र में दोबारा लॉक डाउन जैसी कोई स्थिति बने।
आज इंदौर में गुरुजी सेवा न्यास के नवनिर्मित ओपीडी चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज चलेगा तो सरकार भी सख्ती दिखाएगी। प्रदेश में प्यार तो चलेगा लेकिन लव जिहाद नहीं चलेग।आजकल इशारे ही करता हूं बाकी काम अपने आप हो जाता है।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में इंदौर की तारीफ कर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में देशभर में मिसाल पेश कर रहा है और ये ही कारण देशभर से लोग यहां से सफाई की सीख लेकर जाते है। इंदौर में हर रोज 200 के करीब कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही यूके स्ट्रेन को लेकर चिंता जताई और कहा कि सभी को मास्क पहनना जरूरी है और सोशल डिस्टेसिंग का पालन भी करना चाहिए।
इधर, लॉक डाउन के दौर में बाहर से आने वाले मजदूरों की सहायता करने पर इंदौर कि जनता की तारीफ भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की। वही इंदौर सहित प्रदेशभर के माफियाओ को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि माफिया राज चला तो सरकार सख्ती दिखाएगी। वही उन्होंने कहा कि अधिकारियो को कहा कि कहां और कैसे योगदान देना है वो मैंने कह दिया है और मैने जो कह दिया वो अधिकारियों ने सुन लिया होगा। दोबारा कहने की जरूरत नही होगी। वही अंत मे उन्होंने कहा कि आज कल मैं इशारे ही करता हूं बाकी काम अपने आप हो जाता है।



