Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में इन तीन शहरों में 21 मार्च को रहेगा लॉकडाउन, 31 मार्च तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज


भोपाल: देश भर में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए प्रदेश के तीन शहरों में 21 मार्च रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। मध्यप्रदेश के जिन शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है उसमे इंदौर, भोपाल और जबलपुर शामिल है।
यहां रविवार, 21 मार्च को एक दिवसीय बंद का प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है। इन शहरों में कोरोना के तेजी से बढ़ते केस को देखते हुए एक दिवसीय लॉकडाउन का फैसला लिया गया है। वही अन्य आदेश तक हर रविवार लॉकडाउन रहेगा, इन तीन शहरों के सभी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ये फैसला लिया गया।



