Breaking Newsअन्य खबरेंमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र सर्वदलीय बैठक में बोले उद्धव ठाकरे- अब संम्पूर्ण लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं

मुंबई: पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर फिर से आ गई है। इस बार भी महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है, जहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक की। जिसमें देवेंद्र फडणवीस समेत कई दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में सीएम ने साफ किया कि राज्य के हालात सही नहीं है, ऐसे में उन्हें लॉकडाउन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा है।

सीएम उद्धव के मुताबिक 15 से 20 अप्रैल के बीच परिस्थितियां सबसे ज्यादा खराब होंगी, जहां कोरोना के मामले अपने उच्चतम स्तर पर होंगे। इसके अलावा कोरोना ट्रांसमिशन की चेन तोड़नी जरूरी है। जिस वजह से लॉकडाउन लगाने का वक्त नजदीक आ गया है। हालांकि सीएम ने ये भी माना कि ट्रांसमिशन चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई देशों ने इस तरह के निर्णय लिए हैं, जो लॉकडाउन के बेहतर विकल्प के रूप में काम कर रहा है। इस बार युवा पीढ़ी महामारी की चपेट में ज्यादा आ रही है, जिस पर भी सीएम ने चिंता जाहिर की है।

बैठक में कैबिनेट मंत्री बाला साहेब थोरात ने सीएम की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर जनता की जान बचाने के लिए कड़े कदम लेने पड़ते हैं, तो आप उसे लीजिए। हम उसमें साथ देंगे। वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि अब वक्त कड़वे फैसले लेने का आ गया है, लेकिन लॉकडाउन लगाने से पहले गरीबों को बारे में सोचना चाहिए।

कोरोना के बीच महाराष्ट्र में रेमेडिसविर इंजेक्शन की किल्लत, क्राइम ब्रांच ने 21 इंजेक्शन के साथ 2 लोगों को धरा

महाराष्ट्र: नांदेड़ की देगलूर सीट से विधायक रावसाहेब अंतपुरकर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

महाराष्ट्र में लॉकडाउन: पाबंदी लगने से सड़कें हुईं ऐसी सुनसान, नहीं खुलीं दुकानें, मुंबई मरीन ड्राइव भी सूना

RSS प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, कुछ दिन पहले कुंभ में हुए थे शामिल

नागपुर: कोरोना हॉस्‍पिटल के ICU वार्ड में लगी आग, एक महिला सहित तीन लोगों की मौत

महाराष्‍ट्र में 58,993 नए कोरोना केस, मुंबई में अगले तीन दिनों तक बंद रहेंगे सभी प्राइवेट वैक्‍सीनेशन सेंटर

आंशिक लॉकडाउन को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए दिशानिर्देश,

महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आए 58,993 कोरोना पॉजिटिव केस, 301 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र: आपदा प्रबंधन मंत्री ने रखा 3 हफ्ते के सख्त लॉकडाउन का प्रस्ताव, शनिवार को CM लेंगे फैसला

Related Articles

Back to top button