कुंभ नगरी हरिद्वार में फूटा कोरोना बम, क्या निर्धारित समय से पहले खत्म होगा कुंभ मेला

उत्तराखंड: 30 अप्रैल तक चलने वाले कुंभ मेले को लेकर पूरे देशभर में कई तरह की बातें बनाई जा रही हैं, शाही स्नान के दौरान क्लिक की जा रही तस्वीरों ने कोहराम मचा के रखा है. सोशल मीडिया पर आम यूजर्स से लेकर बड़ी हस्तियां भी कुंभ को जल्द ही खत्म करने का आग्रह कर रहे हैं.
उत्तराखंड के सिर्फ हरिद्वार की बात की जाए तो पिछले 5 दिन में 2167 कोरोना केस सामने आने के बाद कुछ न्यूज चैनलों ने अफवाह उड़ा दी थी कुंभ को समय से पहले खत्म करने के उपर सरकार व अधिकारीयों में बात चल रही है जबकि डीएम दीपक रावत ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कोई जानकारी नहीं है.
वहीं उड़ती अफवाहों के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी ट्विटर के माध्यम से हिंट दे डाला कि कुंभ को अभी खत्म नहीं किया जा सकता है. वह लिखते हैं ‘भारत सरकार द्वारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए राज्य सरकार ने तीनों शाही सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं, इसी तरह अंतिम शाही स्नान भी संपन्न भी होगा’.
एक अन्य ट्विट में सीएम लिखते हैं ‘श्रद्धालुओं और संतों को कुंभ के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं’. इन बातों से साफ होता है कुंभ को समय से पहले खत्म करने की योजना नहीं बन रही है. हालांकि सोशल मीडिया पर कुंभ की तस्वीरों को तब्लीगी जमात के साथ तुलना कर, इसे जल्द से जल्द रोके जाने की मांग की जा रही है.
कई नामी हस्तियों ने कुंभ में शामिल हुए जनसैलाब को कोरोना सुपर स्प्रेडर का कारण बताया, फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने लिखा की सभी हिन्दुओं को मुस्लिमों से माफी मांगनी चाहिए. वहीं सीएम रावत का कहना है मां गंगा की कृपा से कुंभ की वजह से कोरोना नहीं फैल सकता है, इसपर भी सीएम साहब बड़ी फजीहत हो रही है.




