खरगोन दंगे में टूटे मकानों को फिर बनाया जाएगा, शिवराज
खरगोन दंगे में टूटे मकानों को फिर बनाया जाएगा, शिवराज


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने खरगोन हिंसा (Khargone Violence) पर कहा कि खरगोन में पूरी तरह से शांति है।
हमने फ़ैसला किया है कि जिनके घरों और संपत्तियों को दंगाइयों ने नुक़सान पहुंचाया है, उसमें फिर से बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 10 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 70 हैं, उनको भी शासन की सहायता से हम खुद ठीक कराएंगे।
इस दौरान जो घायल है उनके निशुल्क इलाज की व्यवस्था की जा रही है। जिनकी आजीविका को नुक़सान पहुंचा है उनकी आजीविका को भी हम फिर से खड़ा करावाएंगे।
शिवराज सिंह चौहान ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि उनकी सरकार दंगों में लिप्त पाए गए किसी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। अब तक मेरे पास 16 लोगों की सूची आई हैं।
उन्होंने खरगोन में हुई हिंसा में शामिल लोगों के अवैध घरों को गिराने की कार्रवाई को भी उचित बताया। उन्होंने कहा कि नुक़सान की भरपाई अभी सरकार करेगी, बाद में दंगाइयों से वसूला जाएगा।
बता दें कि रामनवमी समारोह के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद रविवार शाम से खरगोन में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने हिंसा में शामिल 121 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।



