Breaking Newsअन्य खबरेंराज्य

राजस्थान: 24 घंटे के लिए उदयपुर में इंटरनेट बंद, अलर्ट पर पुलिस

राजस्थान: 24 घंटे के लिए उदयपुर में इंटरनेट बंद, अलर्ट पर पुलिस

उदयपुर, 28 जून: राजस्थान के उदयपुर में टेलर की निर्मम हत्या के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। ऐसे में मंगलवार शाम 5:30 बजे से आने वाले 24 घंटों तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। जिले के धानमंडी थाना क्षेत्र में हुई हत्या के बाद तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन ये कदम उठाया है। मंगलवार को नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट के बाद एक टेलर की दिनदहाड़े उसी की दुकान में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

वहीं शहर के धनमंडी थाना इलाके में हुई वारदात के मद्देमनजर उदयपुर जिले के धनमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, भूपालपुरा और सविना थाना क्षेत्रों में धारा 144 और कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

मंगलवार को धानमंडी थाना क्षेत्र में दर्जी की दुकान में नाप देने के बहाने दो व्यक्ति आए और उन्होंने बड़ी बेरहमी से दुकानदार की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। हत्या से संबंधित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोगों ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने राजसमंद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

यह घटना काफी संवेदनशील है। सोशल मीडिया पर किसी तरह कि अफवाह ना फैलाई जाए और हालात गंभीर ना हो जाएं। ऐसे में प्रशासन को ये कदम उठाना पड़ा,ताकी शांति बनी रहे। राजस्थान के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने इस मामले में पूरे राजस्थान में सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सुरक्षा गश्त बढ़ा दी गई है और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button