Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एमपी के दो दिवसीय दौरे पर, ऐसा रहेगा कार्यक्रम, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एमपी के दो दिवसीय दौरे पर, ऐसा रहेगा कार्यक्रम, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात

सीएम शिवराज सिंह चौहान के कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं , उनका मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है।
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP के दो दिवसीय दौरे पर आ रही है। वे शहडोल में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी उसके बाद भोपाल में महिला से सहायता समूह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति के मध्य प्रदेश के दौरे को सौभाग्य की बात बताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश जा रही हैं। राष्ट्रपति का ये पहला MP दौरा है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर दिन में करीब 2 बजे जनजातीय गौरव दिवस दिवस कार्यक्रम में शहडोल पहुचेंगी।

कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति शाम को भोपाल आएंगी राजभवन में राष्ट्रपति का पारम्परिक स्वागत होगा। भोपाल में वे कुछ कार्यकमों में शामिल होंगी और फिर रात्रि विश्राम करेंगी 16 नवंबर को दिन में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में शामिल होंगी और फिर स्टेट हैंगर से दिल्ली वापस लौट जाएँगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि ये हम सबके लिए गौरव की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा जी को जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही हैं। गौरतलब है कि कल 13 नवंबर को सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से फोन पर बात की थी उन्होंने उन्हें मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया था जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। सीएम ने इसको भी ट्वीट के साझा किया है।

Related Articles

Back to top button