Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

Bharat jodo yatra: राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाएंगी बहन प्रियंका, मध्यप्रदेश में दिखेगी भाई-बहन की जोड़ी

Bharat jodo yatra: राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाएंगी बहन प्रियंका, मध्यप्रदेश में दिखेगी भाई-बहन की जोड़ी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। जब यात्रा महाराष्ट्र से होकर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी तो वह भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी सांसद राहुल गांधी के साथ चलेंगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। जब यात्रा महाराष्ट्र से होकर मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी तो वह भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी सांसद राहुल गांधी के साथ चलेंगी।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, दो दिनों के ब्रेक के बाद, भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और प्रियंका गांधी वाड्रा चार दिनों की यात्रा में शामिल होंगी।

सोनिया गांधी इससे पहले कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। वह कुछ दूर तक राहुल गांधी और अन्य यात्रियों के साथ चली थीं, यह पहली बार होगा जब भाई-बहन की जोड़ी भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ चलेगी।

इससे पहले बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने दोनों के एक साथ चुनाव प्रचार न करने पर सवाल उठाए थे और मतभेद के आरोप लगाए थे।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा पहले ही तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को कवर कर चुकी है।

कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यात्रा अगले साल कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस ने पहले एक बयान में दावा किया था कि यह भारत के इतिहास में किसी भी भारतीय राजनेता द्वारा पैदल मार्च का सबसे लंबा मार्च है। भारत जोड़ो यात्रा को देश भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से समर्थन मिल रहा है और प्रतिक्रिया दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

विशेष सवांददाता, ज़ीशान मुजीब

Related Articles

Back to top button