Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

ओलावृष्टि से हुई क्षति के आकलन में कोई कमी न रहे, जल्द पूरा करें सर्वे, सीएम मोहन ने दिए निर्देश

ओलावृष्टि से हुई क्षति के आकलन में कोई कमी न रहे, जल्द पूरा करें सर्वे, सीएम मोहन ने दिए निर्देश

भोपाल। प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से फसलों को हुई क्षति के आकलन में कोई कमी न रहे। सर्वे का काम जल्द पूरा कर प्रभावित किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान अनुसार राहत उपलब्ध कराई जाए।

यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही राजस्व महाअभियान की अवधि अब 29 फरवरी से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और काटकर रखी गई, फसलों को नुकसान पहुंचा है। कलेक्टरों को तत्काल सर्वे कर क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पटवारी के साथ अन्य कर्मचारियों की टीम सर्वे कर रही है।

दो-तीन दिन में प्रतिवेदन प्राप्त होते ही राहत राशि के भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री 15 जनवरी से प्रारंभ हुए राजस्व महाअभियान को 10 मार्च तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

अभियान में अब तक 1.65 लाख प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। कुल 2.5 लाख नए प्रकरणों को दर्ज किया गया था। इसके साथ ही दो लाख 14 हजार समय सीमा पार वाले लंबित प्रकरणों का निराकरण भी किया गया है।

Related Articles

Back to top button