Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

एमपी में तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश

एमपी में तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी तेज बारिश

भोपाल: मध्यप्रदेश में पूरी तरह मानसून की विदाई से पहले मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शनिवार को भी कई जिलों में पानी गिरा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणालियों के असर से दक्षिण एमपी में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 3 दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग ने बैतूल, खरगौन, बड़वानी और धार जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कहीं कहीं पर भारी बारिश की भी अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में होगी बारिश

इसके साथ ही हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, देवास, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, सिहोर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में तेज हवाएं चलेगी। इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जगहों पर बुंदाबांदी भी हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र महाराष्ट्र के तट से दूर जाने लगा है। इस कारण से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने लगेगी, अभी तीन-चार दिन बादल बने रहेंगे। हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्व मध्य अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 13 अक्टूबर की सुबह तक मध्य अरब सागर पर एक डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना है। साथ ही दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्य रेखीय हिंद महासागर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है।

Related Articles

Back to top button