
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव के चुनाव के लिए कमेटी का गठन हो गया है. कमेटी का गठन मंगलवार 15 अक्टूबर को हुआ. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद डॉ. के लक्ष्मण को कमेटी में राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा, रेखा वर्मा, संबित पात्रा नरेश बंसल को सह-चुनाव अधिकारी बनाया गया है.
प्रदेश अध्यक्षों जिला अध्यक्षों के चुनाव भी होंगे
बता दें, समिति पहले संगठन के चुनाव संभालेगी. कमेटी राज्य भाजपा संगठन के चुनाव भी कराएगी, जैसे- मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव. प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों के बाद कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव कराएगी. इन सब काम में करीब दो महीने का वक्त लगेगा.
15 अक्टूबर को गठित की गई कमेटी ही बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगी. सबसे पहले जिला अध्यक्ष राज्य परिषद का चुनाव होगा. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव होगा. राज्य परिषद के सदस्य ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे.
दिंसबर तक भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
वर्तमान में जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उनका कार्यकाल तो खत्म हो गया है लेकिन जून 2024 तक के लिए उसे बढ़ा दिया गया है. जब तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक नड्डा ही भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे, इसके लिए उन्होंने भाजपा संसदीय बोर्ड ने एक्सटेंशन दिया हुआ है. सूत्रों की मानें तो उम्मीद है कि इस साल दिसंबर तक भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है. खास बात है कि भाजपा के विभिन्न प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव एक दिसंबर से शुरू होंगे. 50% प्रदेश अध्यक्ष के चुनावों के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू होगी.
अब तक कौन-कौन रहा है बीजेपी चीफ?
अब तक कौन-कौन रहा है बीजेपी चीफ?
जेपी नड्डा 2020 से अब तक
अमित शाह 2014-2017 2017-2020 तक
राजनाथ सिंह 2005-2009 2013-2014 तक
नितिन गडकरी 2010-2013 तक
एम वैंकेया नायडू 2002-2004 तक
के जन कृष्णमूर्ति 2001-2002 तक
बंगारू लक्ष्मण 2000-2001 तक
कुशाभाऊ ठाकरे 1998-2000 तक
मुरली मनोहर जोशी 1991-1993 तक
लाल कृष्ण आडवाणी 1986-2005 तक
अटल बिहारी वाजपेयी 1980-1986 तक.
