
भोपाल: मध्यप्रदेश में मानसून का मौसम अब पीछे हट गया है और ठंड का असर महसूस होने लगा है। आसमान साफ रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इंदौर और राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया तापमान
Bhopal Weather Update: प्रदेश के लगभग 30 शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट और देखने को मिलेगी। ठंडी हवाओं और साफ मौसम के कारण लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का अनुभव अधिक होगा।
