Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी का क्या हाल है, खुद दो सीटों पर लड़े चुनाव, जानें ताजा स्थिति
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में थलापति विजय की पार्टी का क्या हाल है, खुद दो सीटों पर लड़े चुनाव, जानें ताजा स्थिति


Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं. सभी पार्टियां अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन इस बार राज्य में चार प्रमुख दलों के बीच मुकाबला होने की वजह से चुनाव परिणामों का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है.
हालांकि रुझान पल-पल बदल रहे हैं. जानिए थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का क्या हाल है.
ताजा स्थिति क्या है?
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, एआईएडीएमके आगे चल रही है. AIADMK तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि दूसरे नंबर पर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम है. टीवीके के उम्मीदवार दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं डीएमके और सीपीआई ने एक-एक सीट पर बढ़त हासिल की है.
एबीपी न्यूज़ के रूझानों में डीएमके 51 और एआईडीएमके 54 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य पार्टी 85 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
विजय एक सीट पर आगे, एक पर बहुत पीछे
इस चुनाव में विजय खुद तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. तिरुचिरापल्ली ईस्ट से विजय डीएमके के उम्मीदवार एस. निगोडी हृदयराज से आगे चल रहे हैं. विजय को 3870 वोट मिल चुके हैं. वहीं, पेरंबूर विधानसभा सीट पर विजय बहुत पीछे हैं. इस सीट पर कम से कम 12 उम्मीदवार विजय से आगे हैं. पहले नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार एम जोसेफ हैं.
बता दें कि इस चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने खुद को राज्य में बदलाव की ताकत के रूप में पेश किया था. पार्टी का दावा है कि वह पारंपरिक द्रविड़ दलों से ऊब चुके मतदाताओं को आकर्षित करने में सफल रही है. आज आने वाले नतीजे न केवल अगली सरकार तय करेंगे, बल्कि आने वाले वर्षों के लिएराज्य की राजनीति की दिशा भी निर्धारित करेंगे.



