Breaking Newsअन्य खबरेंव्यापार

AC चला कर बैठते हैं Car में? 5 मिनट की ये आदत बना सकती है इंजन को कबाड़

AC चला कर बैठते हैं Car में? 5 मिनट की ये आदत बना सकती है इंजन को कबाड़

Car AC Idling Engine Damage: गर्मी शुरू होते ही ज्यादातर लोग कार में बैठते ही सबसे पहले AC ऑन कर देते हैं. कई लोग तो गाड़ी स्टार्ट करते ही तुरंत फुल AC चला देते हैं और फिर लंबे समय तक कार को खड़ी हालत में चालू रखते हैं.

देखने में ये छोटी आदत लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यही गलती इंजन और बैटरी दोनों पर भारी असर डाल सकती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लगातार आइडलिंग यानी बिना कार चलाए AC चलाना इंजन की हेल्थ खराब करता है.

खासकर नई टेक्नोलॉजी वाली कारों में जरूरत से ज्यादा आइडलिंग फ्यूल एफिशिएंसी कम कर देती है और इंजन पार्ट्स पर दबाव बढ़ाती है. कई लोग ट्रैफिक में या पार्किंग में बैठकर 10-15 मिनट तक AC चलाते रहते हैं, जिससे इंजन जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है. यही वजह है कि कार कंपनियां भी लंबे समय तक खड़ी कार में AC चलाने से बचने की सलाह देती हैं.

खड़ी कार में AC चलाने से कैसे खराब होता है इंजन?

जब कार खड़ी रहती है और सिर्फ इंजन ऑन करके AC चलाया जाता है, तब इंजन को लगातार काम करना पड़ता है लेकिन उसे सही एयर फ्लो नहीं मिल पाता. ऐसी स्थिति में इंजन पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है. खासकर पुराने मॉडल की कारों में इससे इंजन ऑयल जल्दी खराब हो सकता है और कार्बन जमा होने लगता है. धीरे-धीरे इंजन की परफॉर्मेंस डाउन होने लगती है.

कई बार लोग सोचते हैं कि सिर्फ 5 मिनट से क्या फर्क पड़ेगा, लेकिन अगर यही आदत रोज बन जाए तो लंबे समय में इंजन की लाइफ कम हो सकती है. इसके अलावा फ्यूल की खपत भी बढ़ती है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार आइडलिंग से माइलेज पर सीधा असर पड़ता है. अगर कार लंबे समय तक खड़ी रखनी हो तो बेहतर है कि इंजन बंद कर दें और जरूरत पड़ने पर ही दोबारा स्टार्ट करें.

AC इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी में AC जरूरी है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है. कार स्टार्ट करने के बाद तुरंत फुल AC ऑन करने के बजाय पहले कुछ सेकंड तक खिड़कियां खोल दें ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए. इसके बाद AC चालू करें. इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा और इंजन पर कम दबाव पड़ेगा. कोशिश करें कि लंबे समय तक पार्किंग में बैठकर AC ना चलाएं.

अगर ट्रैफिक में ज्यादा देर रुकना पड़े तो AC का टेम्परेचर बैलेंस रखें. समय-समय पर AC सर्विस और एयर फिल्टर की सफाई भी जरूरी है. गंदा फिल्टर AC की कूलिंग कम करता है और इंजन पर ज्यादा लोड डालता है. छोटी-छोटी सावधानियां आपकी कार का इंजन लंबे समय तक फिट रख सकती हैं और बड़ी रिपेयरिंग के खर्च से भी बचा सकती हैं.

Related Articles

Back to top button