Breaking Newsअन्य खबरेंव्यापार

टिकट होने के बाद भी 80 यात्रियों को TTE ने पकड़ा, जेब हो गई ढीली, ट्रेन से सफर करते आप भी ये गलती न कर बैठना

टिकट होने के बाद भी 80 यात्रियों को TTE ने पकड़ा, जेब हो गई ढीली, ट्रेन से सफर करते आप भी ये गलती न कर बैठना

ट्रेन में सफर के दौरान टिकट होने के बाद भी 80 लोगों को टीटीई ने पकड़ लिया. इसके बाद इन सभी पर जुर्माना लगाया गया. जिससे सफर का पूरा मजा किरकिरा हो गया. अगली बार आप भी ट्रेन में सफर करें तो भूलकर भी ये गलती न क

वरना आपका सफर भी खराब हो सकता है. भारतीय रेलवे इस तरह अभियान आगे भी चलाया रहेगा.

रेलवे के अनुसार उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने 22 मई को झांसी मंडल के मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह और रेलवे मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी ने किया. चेकिंग के दौरान कुल 265 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया. इनसे रेलवे ने कुल 1 लाख 56 हजार 955 रुपये का जुर्माना वसूला. सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना टिकट यात्रा करने वालों पर हुई. रेलवे अधिनियम की धारा 137 के तहत 185 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 1 लाख 30 हजार 40 रुपये वसूले गए.

वहीं, धारा 138 के तहत 80 यात्रियों पर कार्रवाई हुई. ये वे यात्री थे, जो जनरल टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में सफर कर रहे थे या फिर स्लीपर टिकट लेकर एसी डिब्बों में यात्रा कर रहे थे. इन यात्रियों से 26 हजार 915 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए. इसलिए आप भी जब अगली बार ट्रेन में सफर करें तो ये गलती कतई न करें.

इस दौरान रेलवे ने लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, वीरांगना लक्ष्मीबाई-कानपुर मेमू, गोरखपुर एक्सप्रेस और लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में जांच की. अभियान के दौरान कई यात्री कार्रवाई से बचने के लिए इधर-उधर छिपते भी नजर आए, लेकिन चेकिंग टीम ने सभी को पकड़ लिया. अभियान में 41 टिकट चेकिंग स्टाफ के अलावा आरपीाफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट और सही श्रेणी में ही यात्रा करें, जिससे जुर्माने और कार्रवाई से बचा जा सके.

Related Articles

Back to top button