Breaking Newsअन्य खबरेंमध्य प्रदेश

24 नवंबर से विदेश दौरे पर CM मोहन यादव, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में निवेशकों से करेंगे संवाद

24 नवंबर से विदेश दौरे पर CM मोहन यादव, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विदेश दौरे पर जाएंगे। वह 24 नवंबर से पांच दिवसीय दौरे पर सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में निवेशकों से निवेश संवाद करेंगे। यह दौरा भोपाल में फरवरी 2027 में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

निवेशकों को देंगे न्योता

मुख्यमंत्री इन दोनों देशों में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर जीआईएस के लिए आमंत्रित करेंगे। मुख्यमंत्री 23 नवंबर की रात भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां से वह सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाएंगे। उनके साथ प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों का दल भी रहेगा। इधर, राज्य सरकार द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की थीम शक्ति की सप्तधारा तय की गई है।

प्रदेश की ब्रांडिंग पर फोकस

सप्तधारा का फोकस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन, गति शक्ति, स्ट्रेटेजिक/डिफेंस एंड एडवांस मैन्यूफेक्चरिंग, साफ्ट पॉवर एंड क्रिएटिव इकोनॉमी, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, मैन्यूफेक्चरिंग, ग्रीन एंड ब्लू इकानोमी होगा। इसी थीम के माध्यम से जीआईएस की देशभर में ब्रांडिंग होगी।

Related Articles

Back to top button