Giribala Singh: चेहरे पर बेचैनी, घूरती नजरें, कभी भोपाल कोर्ट में ‘धमक’ के साथ एंट्री लेने वाली गिरिबाला सिंह का ऐसा है हाल
Giribala Singh: चेहरे पर बेचैनी, घूरती नजरें, कभी भोपाल कोर्ट में 'धमक' के साथ एंट्री लेने वाली गिरिबाला सिंह का ऐसा है हाल


भोपाल: पूर्ज जज गिरिबाला सिंह अपनी बहू ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सीबीआई की रिमांड पर हैं। गिरिबाला सिंह की पेशी भोपाल कोर्ट में हुई, जहां कभी वह जज थीं। आज उसी कोर्ट में आरोपी के रूप में आई थीं, उसकी बेचैनी चेहरे पर दिख रही थी।
रिमांड मिलने के बाद सीबीआई ने उन्हें साथ ले गई।
चेहरे पर दिख रही थी बेचैनी
गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह की भोपाल कोर्ट में पेशी हुई थी। कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान उनकी सीबीआई के साथ बहस भी हुई है। लेकिन कोर्ट ने उनकी रिमांड सीबीआई को दे दी है। इसके बाद से वह सीबीआई की कस्टडी में हैं। भोपाल कोर्ट परिसर से उनका वीडियो आया है, जहां वह सीबीआई की कस्टडी में खड़ी थीं। वीडियो में दिख रहा है कि वह कितना बेचैन दिख रही हैं।
इधर-उधर घूर रही थीं नजरें
ट्विशा की मौत के गम से ज्यादा गिरिबाला सिंह को अपनी हालत पर तरस आ रहा था। सीबीआई की कस्टडी में वह किसी से नजरें नहीं मिला रही थीं। घेरे में खड़ी गिरिबाला सिंह की नजरें इधर-उधर घूर रही थीं। इधर-उधर वह देखती रहती हैं, फिर बैठ जाती हैं। लेकिन किसी से कुछ कह नहीं पाती हैं।
धमक के साथ होती थी एंट्री
गिरिबाला सिंह भोपाल कोर्ट में जज रही हैं। वह 15 जुलाई 2021 से 28 फरवरी 2023 तक यहां पदस्थ रही हैं। उस समय कोर्ट परिसर में गिरिबाला सिंह की एंट्री धमक के साथ होती थी। एंट्री के साथ कोर्टरूम में लोग खड़े हो जाते थे। आगे पीछे पूरा लाव लश्कर होता था। मगर आज उसी कोर्ट परिसर में सब कुछ बदला हुआ था। एक इशारे पर खड़े होने वाले लोग आज सामने खड़े होने को तैयार नहीं थे।
दो जून तक की है रिमांड
गिरिबाला सिंह दो जून तक दोपहर दो बजे तक सीबीआई की रिमांड पर हैं। सीबीआई इन पांच दिनों तक उनसे पूछताछ करेगी। साथ ही क्राइम सीन पर ले जाकर रिक्रिएशन करेगी। 28 मई तक सीबीआई ने गिरिबाला सिंह से सात घंटे तक पूछताछ की थी। इसके बाद गिरफ्तार कर ले गई थी।
भोपाल कोर्ट से मिल गई थी जमानत
दरअसल, गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को हुई थी। 13 मई को परिजनों ने हंगामा किया था। साथ ही हत्या का आरोप लगाया था। एफआईआर दर्ज होने के अगले ही दिन गिरिबाला सिंह को भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद राज्य सरकार जमानत रद्द करवाने हाईकोर्ट पहुंची थी। हाईकोर्ट 27 मई को देर रात जमानत याचिका रद्द कर दी। 28 मई को देर शाम गिरिबाला सिंह गिरफ्तार हो गईं।
गौरतलब है कि गिरिबाला सिंह का बेटा समर्थ भी सीबीआई की रिमांड पर है। भोपाल कोर्ट में प्रैक्टिस वो भी करता था। समर्थ क्रिमिनल लॉयर है। बॉर काउंसिल ने लाइसेंस रद्द कर दिया है। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से सीबीआई अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी।



