Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

लग्जरी गाड़ियों को फर्जी तरीके से बेचता था गिरोह, एक की गिरफ्तारी से खुला राज, पुलिस ने 8 वाहन किए जब्त

लग्जरी गाड़ियों को फर्जी तरीके से बेचता था गिरोह, एक की गिरफ्तारी से खुला राज, पुलिस ने 8 वाहन किए जब्त

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक गाड़ी को फर्जी तरीके से बेचने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है। बागसेवनिया पुलिस ने किराये पर आलीशान गाड़ियां लेकर उन्हें फर्जी तरीके से बेचने और गिरवी रखने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के एक शातिर सदस्य को दबोच लिया है, जिसकी निशानदेही पर 1 करोड़ 10 लाख रुपये की कीमत के 8 लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।

कार्रवाई के बाद मचा हड़कंप

इस हाईप्रोफाइल घोटाले के सामने आने के बाद से ही शहर के कार रेंटल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस काले धंधे की शुरुआत दिसंबर 2025 में हुई थी। नर्मदापुरम रोड निवासी फरियादी सिद्धार्थ मिश्रा की मुलाकात सैयद जमीर से हुई, जिसने खुद को कार रेंटल कंपनी का बड़ा संचालक बताया। शुरुआत में समय पर मोटा किराया चुकाकर उसने सिद्धार्थ का अंधा विश्वास जीत लिया। लेकिन गाड़ियां हाथ में आते ही जमीर के रंग बदलने लगे।
3 लाख रुपये में बेच दी स्कॉर्पियो

सिद्धार्थ को बड़ा झटका तब लगा जब उसे पता चला कि उसकी स्कॉर्पियो कार छिंदवाड़ा में महज 3 लाख रुपये में ठिकाने लगा दी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी राहुल जोशी ने कबूल किया कि इस रैकेट के असली मास्टरमाइंड सैयद जमीर, शम्मी खान और समीर खान हैं। यह गिरोह किराये की गाड़ियों के फर्जी कागजात तैयार कर अपने ही गुर्गों को फर्जी मालिक बना देता था।

फर्जी तरीके से गाड़ियां बेचता था गिरोह
पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा तो खुला राज
रैकेट में शामिल थे भोपाल के ही कई लोग
आरोपी के पास से 8 लग्जरी गाड़ियां बरामद
लग्जरी गाड़ियां फर्जी तरीके से बेचते थे

लोगों को फंसाने के लिए ये तंगी की झूठी इमोशनल कहानियां सुनाते थे और सौदे को कानूनी दिखाने के लिए बकायदा वीडियो-फोटो भी शूट करते थे। पुलिस ने छापेमारी कर दो स्कॉर्पियो, एक थार, एक होंडा सिटी, एक वेन्यू, एक एक्सयूवी-300, एक स्विफ्ट डिजायर और एक टियागो कार जब्त की है। मामले में राहुल जोशी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि सैयद जमीर खान, शम्मी खान, अनुराग माहेश्वरी और समीर खान फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button