Breaking Newsअन्य खबरेंभोपाल

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड का “एक पौधा अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान उत्साहपूर्वक प्रारंभ

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड का "एक पौधा अपने बुजुर्गों के नाम" अभियान उत्साहपूर्वक प्रारंभ

डॉ. सनवर पटेल ने किया प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रविन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान की गई घोषणा के अनुसार में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा प्रारंभ किए गए प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान
“एक पौधा अपने बुजुर्गों के नाम”
का शुभारंभ आज भोपाल में उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के मुख्य आतिथ्य में किया गया!

इस अवसर पर वक्फ जिला वक़्फ़ समिति के अध्यक्ष इरशाद अंसारी सहित प्रबंध समितियों के पदाधिकारी, मुतवल्लीगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में खानूगांव स्थित वक्फ मस्जिद मदरसा गाजी मय चार कुण्डी परिसर में पौधारोपण कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इसके पश्चात सोफिया कॉलेज स्थित कब्रिस्तान तथा इस्लामनगर स्थित वक्फ मस्जिद परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए।

इस अवसर पर डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

“एक पौधा अपने बुजुर्गों के नाम”
वक़्फ़ बोर्ड का इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपने पूर्वजों एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
उन्होंने सभी वक्फ प्रबंध समितियों, मुतवल्लियों तथा आम नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा प्रदेश की वक्फ संपत्तियों, मस्जिदों, मदरसों एवं कब्रिस्तानों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के आगामी चरणों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि अभियान के अंतर्गत दिनांक 18 जून 2026 को भोपाल के ताज कैम्पस, छोला कब्रिस्तान एवं नारियलखेड़ा स्थित स्थलों पर भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने इस जनहितैषी एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं आम नागरिकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button