Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

E20 Petrol: एथनॉल मिक्स पेट्रोल से आपकी कार-बाइक को नुकसान? मारुति से लेकर टोयोटा और हीरो के दिग्गजों ने क्या बताया

E20 Petrol: एथनॉल मिक्स पेट्रोल से आपकी कार-बाइक को नुकसान? मारुति से लेकर टोयोटा और हीरो के दिग्गजों ने क्या बताया

E20 Petrol News: भारत में फिलहाल में E20 फ्यूल का इस्तेमाल हो रहा है. इसमें 80 परसेंट पेट्रोल और 20 परसेंट एथनॉल होता है. बीते कुछ समय से इस नए ईंधन को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

क्या यह फ्यूल हमारी गाड़ियों के इंजन के लिए सुरक्षित है. ऐसे तमाम सवालों के स्पष्ट जवाब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के दिग्गजों ने दिए हैं. ईआईएल की पूर्व सीएमडी वर्तिका शुक्ला से लेकर टोयोटा के विक्रम गुलाटी ने इसकी सच्चाई बताई है. इसके साथ ही मारुति सुजुकी के राहुल भारती और हीरो मोटो के आशुतोष वर्मा ने भी अहम जानकारी दी है. बजाज ऑटो के मनप्रीत सिंह, टीवीएस के प्रसाद कृष्णन और हुंडई के पुनीत आनंद ने भी इस महा-अभियान का समर्थन किया है. इन सभी एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि एथनॉल ब्लेंडिंग पूरी तरह से सुरक्षित और साइंटिफिक है.

क्या सच में रातों-रात लागू हुआ एथनॉल ब्लेंडिंग का नया नियम?

ईआईएल की पूर्व सीएमडी वर्तिका शुक्ला ने बताया कि यह बदलाव रातों-रात बिल्कुल नहीं हुआ है. साल 2014-15 में सिर्फ 1.5 परसेंट एथनॉल पेट्रोल में मिलाया जा रहा था. आज के समय में यह आंकड़ा 20 परसेंट तक पहुंच गया है.

वर्तिका शुक्ला ने कहा, ‘ये पूरी तरह से साइंटिफिक्ली सपोर्टेड है और इससे कार्बन एमिशन भी बहुत कम होगा’. उन्होंने यह भी बताया कि इससे देश का क्रूड इंपोर्ट बिल भी घटेगा.

वर्तिका शुक्ला, ईआईएल की पूर्व सीएमडी. (Photo : PIB)

कनाडा, अमेरिका और ब्राजील जैसे विकसित देशों में कई सालों से इसका सफल इस्तेमाल हो रहा है. भारत में यह फ्यूल पूरी तरह से बीआई स्टैण्डर्ड के अनुरूप तैयार किया गया है.

क्या फॉर्मूला वन रेसिंग कारों में भी होता है E20 फ्यूल का इस्तेमाल?

टोयोटा के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने भी एथनॉल को एक बेहतरीन फ्यूल बताया है. विक्रम गुलाटी ने कहा, ‘इंडिपेंडेंट टेस्टिंग एजेंसी ने इन्हें जांचा है और एथनॉल कोई नया फ्यूल नहीं है’. आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि मशहूर फॉर्मूला वन रेसिंग कारों में भी इसका इस्तेमाल होता है. यह एक बेहतरीन जीरो कार्बन फ्यूल है जो पर्यावरण के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है.

पिछले दो-तीन महीनों में ईंधन को लेकर दुनिया भर में बड़ा संकट देखा गया था. ऐसे में 20 परसेंट एथनॉल का उपयोग हमारे देश के लिए बहुत जरुरी है. इससे हमारे देश का बड़ा खर्च भी काफी हद तक बचता है.

मारुति और हीरो की करोड़ों बाइकों में E20 का कैसा रहा परफॉरमेंस?

भारत में E20 पेट्रोल को पूरी कड़ी टेस्टिंग के बाद ही आधिकारिक मंजूरी दी गई है. मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर राहुल भारती ने इस विषय पर अहम जानकारी दी. राहुल भारती ने कहा, ‘2023 से पहले E10 तेल पर भी हमने इंजन का परीक्षण किया था और कोई दिक्कत नहीं आई थी’.

ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पूरे प्रयोग और लंबे परीक्षण के बाद ही इसे अपनाया है. E20 लागू होने के बाद भी किसी ग्राहक को कोई परेशानी नहीं हुई. हीरो मोटो के आशुतोष वर्मा ने भी इस महत्वपूर्ण बात का पुरजोर समर्थन किया. आशुतोष वर्मा ने कहा, ‘हम करोड़ों बाइक की सर्विस करते हैं लेकिन E20 को लेकर आज तक कोई समस्या नहीं आई है’.

Related Articles

Back to top button