भोपाल की डॉ. वीणा कुर्रे बनीं “मिसेज एशिया वर्ल्ड ग्लोबल थाईलैंड 2026
भोपाल की डॉ. वीणा कुर्रे बनीं "मिसेज एशिया वर्ल्ड ग्लोबल थाईलैंड 2026


भोपाल, भोपाल की प्रसिद्ध समाजसेविका, शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत डॉ. वीणा कुर्रे को थाईलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मिसेज एशिया वर्ल्ड ग्लोबल थाईलैंड 2026 के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुंबई ग्लोबल के द्वारा किया गया, जिसके संस्थापक एवं निर्देशक श्री राजकुमार तिवारी हैं। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता श्री सुरेंद्र पाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. कुर्रे ने इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। अपनी गरिमा, सेवा-भाव और आत्मविश्वास से उन्होंने देश का नाम रोशन किया।
डॉ. कुर्रे ने कहा: यह ताज सिर्फ मेरा नहीं है। यह हर उस महिला का है जो मानती है कि सेवा ही सच्ची सुंदरता है। मैं यह उपलब्धि अपने देश और सभी माताओं को समर्पित करती हूं। हृदय से आभार श्री राजकुमार तिवारी मुंबई ग्लोबल टीम और विशेष अतिथि श्री सुरेंद्र पाल का।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से *भोपाल एवं पूरे देश* का नाम गौरवान्वित हुआ है।
पहले भी मिल चुका है राष्ट्रीय सम्मान
डॉ. वीणा कुर्रे इससे पहले Mrs India KFL Showstopper 2024 का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। समाज सेवा, शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में उनका योगदान लगातार सराहा जाता रहा है। डॉ. वीणा कुर्रे की इस उपलब्धि से भोपाल में खुशी का माहौल है!
डॉ. वीणा कुर्रे के बारे में
खिताब: मिसेज एशिया वर्ल्ड ग्लोबल थाईलैंड 2026
खिताब मिसेज़ इंडिया KFL Showstopper 2024
स्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत



