पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष बने अश्विन शर्मा:कहा- पैरा स्पोर्ट्स पर करेंगे काम, पीसीआई मेरा परिवार
पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष बने अश्विन शर्मा:कहा- पैरा स्पोर्ट्स पर करेंगे काम, पीसीआई मेरा परिवार

भोपाल के जाने माने युवा बिजनेसमैन साथ ही बचपन से किसी न किसी स्पोर्ट्स में अपना योगदान दिखाते रहे है भारत सरकार द्वारा अश्विन शर्मा को पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। शनिवार को नई दिल्ली में अधिकारिक परिणाम घोषित किया गया। पैरा स्पोर्ट्स के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष सहित सभी पैनल का निर्वाचन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ है।
अश्विन शर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका पूरे समर्पण के साथ निर्वहन करुंगा। मैंने अपने जिंदगी में जो संघर्ष किया वो एक अनुभव है। वह संघर्ष खिलाड़ियों की ज़िंदगी में न आए इसके लिए में स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी बातो का ख़ास ख़याल रखूँगा और वो संघर्ष दिव्यांगों को नहीं करना पड़े, यह मेरी कोशिश रहेगी। पिछले दस साल में पैरा स्पोर्ट्स को काफी ऊंचाइयां मिली हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का विशेष स्नेह पैरा खिलाड़ियों को मिला है। पैरा स्पोर्ट्स पर बहुत ज्यादा काम करने की जरूरत है। देश के सभी जिलों में हमें पैरा स्पोर्ट्स पर काम करना है। इस मिशन के साथ काम करेंगे। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को भी इससे लाभ मिलेगा। देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करेंगे। उन्होंने पिछले वर्षी में किए गए कार्य के लिए पैरा ओलिंपिक कमेटी की सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमारा विशेष तौर पर ध्यान रख रही है। टॉप्स स्कीम का दिव्यांग खिलाड़ियों को खूब लाभ मिल रहा है। मनचाही जगह पर उन्हें ट्रेनिंग मिल रही है। पहली बार दिल्ली में हुए पैरा नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया गेम्स पर करीब 30 करोड़ खर्च हुए। इसके लिए उन्होंने कहा कि टोकियो पैरा ओलिंपिक में अबतक 19 मेडल जीते, 2024 के पेरिस पैरा ओलिंपिक गेम्स में हम 30 मेडल जीतेंगे, यह हमारा लक्ष्य है। शर्मा ने कहा कि पैरा स्पोर्ट्स का अध्यक्ष बनाया जाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है पीसीआई पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन मेरा परिवार है।



