Breaking Newsअन्य खबरेंदेश

अगर आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? जानिए MOTN सर्वे में NDA और INDIA को कितनी सीटें

अगर आज हुए चुनाव तो किसकी बनेगी सरकार? जानिए MOTN सर्वे में NDA और INDIA को कितनी सीटें

लोकसभा चुनाव को लेकर हुए एक सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। देशभर में सर्वे के दौरान यह जानने की कोशिश की गई कि अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे अच्छा नेता कौन है?

इस सवाल पर जो जवाब सामने आए वो हैरान करने वाले हैं।

2024 में सियासत में कदम रखने वाले अभिनेता थलपति विजय ‘इंडिया टुडे-सीवोटर मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) के ताजा सर्वे में भारत के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरे सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बनकर उभरे हैं। इस सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी दमदार नेता बने हुए हैं, जबकि प्रधानमंत्री पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी दूसरे स्थान पर रहे।

विजय थलपति तीसरे दमदार उम्मीदवार बनकर उभरे

सर्वे में ‘तमिलगा वेट्री कझगम’ (TVK) के संस्थापक को अगले प्रधानमंत्री के तौर पर 9.2% लोगों ने पसंद किया। इस मामले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (48.7% / 48.2%) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (27.1%) से पीछे रहे। यानी सर्वे के नतीजे न सिर्फ विजय की स्थिति की वजह से चौंकाने वाले हैं, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने कितनी तेजी से राष्ट्रीय राजनीति में अपनी जगह बनाई है।

प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार कितने प्रतिशत ने पसंद किया
नरेंद्र मोदी 48.2%
राहुल गांधी 27.1%
थलपति विजय 9.2%
ममता बनर्जी 2%
अखिलेश यादव 1.7%
अभिजीत दिपके 1.3%
अरविंद केजरीवाल 1.2%
अभिजीत दिपके से पिछड़े अरविंद केजरीवाल

दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु में TVK को कांग्रेस का समर्थन हासिल है, और प्रधानमंत्री पद के लिए विजय की दावेदारी शायद राहुल गांधी को नुकसान पहुंचा सकती है। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक थलपति विजय, TMC प्रमुख ममता बनर्जी (2%), समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (1.7%), कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके (1.3%) और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (1.2%) से आगे रहे।

आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसकी बनेगी सरकार?

इस सर्वे के दौरान 1 जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच लोगों की राय ली गई। इसमें यह भी सामने आया कि अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हुए तो NDA को एक बार फिर बहुमत मिल सकता है। एनडीए को 326 सीटें, इंडिया गठबंधन को 185 सीटें और अन्य दलों को 32 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर में NDA 45%, INDIA ब्लॉक 39% और अन्य 16% पर रह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button