कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा
कोलकाता: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, चश्मदीदों ने बताया 91 साल में पहली बार ऐसा हादसा


कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी नेबताया पहले 17 लोगों की मौत हुई बाद में दो की. इस हादसे में 24 घायल लोग ख़तरे से बाहर हैं और एक की हालत थोड़ी गंभीर है. हमने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. गृह मंत्री (अमित शाह) का कार्यक्रम था, उसे भी रद्द कर दिया गया है.”
कोलकाता से बीबीसी के सहयोगी पत्रकार प्रभाकर मणि तिवारी ने बताया है कि शुभेंदु अधिकारी ने मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये के मुआवज़े की घोषणा की है और कहा है कि हर परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. हर घायल के इलाज का ख़र्च सरकार देगी और उन्हें पांच लाख का मुआवज़ा दिया जाएगा.
हादसे में ज़्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री ने बताया है कि कोलकाता हाईकोर्ट के जज से मामले की जांच कराई जाएगी.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया है कि यह हादसा शनिवार शाम क़रीब 7:30 बजे हुआ है.
कोलकाता पुलिस की एएफएस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. जो भी लापरवाही का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पश्चिम बंगाल में क़रीब 58 हज़ार जगहों पर दुर्गा पूजा आयोजित हो रही है. दुर्गा पूजा इस राज्य का सबसे बड़ा और मशहूर त्योहार है.
कोलकाता और अन्य कई जगहों के पूजा पंडाल के देखने के लिए दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं, इस वजह से राज्य के पूजा पंडालों में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ होती है.



