Breaking Newsअन्य खबरें

Madhya Pradesh BJP Candidates list : इन 3 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, दो सांसदों के टिकट कटे

नई दिल्ली/भोपाल। लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने आज मध्य प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिन तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं, उसमें बालाघाट, खरगोन और राजगढ़ संसदीय सीट शामिल है। पार्टी ने खरगोन और बालाघाट सीट से मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं। बालाघाट सीट से जहां बोधसिंह भगत सांसद थे, तो वहीं खरगोन से सुभाष पटेल का टिकट काटा गया है। वहीं राजगढ़ सीट से पार्टी ने जरूर एक बार फिर रोडमल नागर को मौका दिया है। वो इस सीट से सांसद हैं। उनके नाम को लकेर जरूर विरोध हो रहा था। लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें ही मौका दिया है।
खरगोन से जरूर पार्टी ने नया चेहरा मैदान में उतारा है। 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर BJP के सुभाष पटेल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश पटेल को मात दी थी। इससे पहले 2009 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को इस सीट से जीत मिली थी। खरगोन सीट से गजेंद्र पटेल को टिकट दिया गया है। इसके अलावा बालाघाट सीट से ढाल सिंह बिसेन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से उनका मुकाबला मधु भगत से होगा

Related Articles

Back to top button