Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

सागर में 15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


सागर। लोकायुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार को सागर में एक पटवारी को किसान से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
उसने जमीन के सीमांकन और बंटवारे के लिए रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक दो दिन पहले ग्राम लिधोरा हाट के किसान भूपेंद्र सिंह लोधी ने शिकायत की थी कि उसने जमीन के सीमांकन और बंटवारे के लिए दो माह पहले तहसील में आवेदन किया था, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ।
पटवारी शैलेंद्र सकवार इसके लिए 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। जांच में शिकायत सही पाई गई। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे डीएसपी राजेश खेड़े के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पटवारी शैलेंद्र को केशवगंज वार्ड स्थित उसके घर पर भूपेंद्र से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई देखने पटवारी के घर के बाहर भीड़ जुट गए। ऐसे में मोतीनगर थाने से पुलिस बल बुलाकर भीड़ को हटाया।

Related Articles

Back to top button