Breaking Newsअन्य खबरें

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्य प्रदेश, राजधानी सहित 12 स्थानों पर रहा तीव्र शीतल दिन


भोपाल। बर्फीली हवाएं चलने से प्रदेश ठिठुरने लगा है, जिसके चलते रात के साथ ही दिन का तापमान भी नीचे लुढ़कने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7 डिग्रीसे. रतलाम और श्योपुरकला में दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी सहित 12 स्थानों पर तीव्र शीतल दिन रहा। साथ ही दो जिलों में शीतल दिन रहा।
मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार तक ठंड के तेवर इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सुबह के वक्त घना कोहरा भी छाया रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम नहीं है। उत्तर भारत में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। साथ ही वर्तमान में हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। बर्फीली हवाओं के कारण ही रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बुधवार-गुरुवार को भी ठंड के तेवर इसी तरह तीखे बने रहने की संभावना है।
इन स्थानों पर रहा तीव्र शीतल दिन
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नरसिंहपुर, नौगांव, सागर, धार, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, श्योपुरकला, उज्जैन में तीव्र शीतल दिन रहा। बैतूल और गुना में शीतल दिन रहा।
मंगलवार को चार महानगरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल17.39.9
इंदौर21.09.6
जबलपुर16.312.0
ग्वालियर17.89.5
नीमच में 6 डिग्री
मालवा-निमाड़। हमारे प्रतिनिधि। अंचल में मंगलवार को भी सर्द हवा चली और कोहरा रहा। बुरहानपुर में पांच डिग्री तक न्यूनतम तापमान लुढ़का है। दिनभर लोग गर्म कपड़ों से ढंके रहे। नीमच में न्यूनतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 6 डिग्री पर आ गया।
स्थान अधिकतम न्यूनतम
नीमच 24 6.0
मंदसौर 22 8.0
रतलाम 21 7.5
धार 22 8.3
देवास 21 9.0
शाजापुर 20.5 9.7
उज्जैन 18.5 9.8
खरगोन 25.5 10.0
झाबुआ 25.0 10.2
आलीराजपुर 24 13
बुरहानपुर 26 13
खंडवा 22.5 14.4
बड़वानी 25.5 14.6
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
दतिया-शिवपुरी में स्कूलों का समय बदला
ग्वालियर टीम। अंचल में पड़ रही भीषण सर्दी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। ग्वालियर-चंबल संभाग में प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा अधिक ठंड पड़ रही है। यहां दतिया और श्योपुर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दतिया, श्योपुर, ग्वालियर व टीकमगढ़ में शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटे में मौसम ऐसा ही रहने के आसार है कहीं-कहीं मध्यम कोहरा भी छा सकता है। दतिया में सर्दी को देखते हुए स्कूलों की समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं किया जा सकेगा। शिवपुरी में नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक लगाई जा सकेगी। एक ही पाली में लगने वाले स्कूलों को संचालन सुबह 9 बजे से किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button