Breaking Newsअन्य खबरेंधर्म

भोपाल / हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ से मंत्री अकील ने कहा- यूपीएससी के लिए खोलेंगे कोचिंग, हज यात्रियों को मिले सीधी उड़ान


भोपाल. हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ डॉ. मकसूद अहमद खान ने कहा कि मप्र राज्य हज कमेटी भोपाल में यूपीएससी और पीएससी की हॉस्टल के साथ कोचिंग खोलना चाहती है तो उन्हें हम आर्थिक सहायता, फैकल्टी, स्टडी मटेरियल देने जैसी मदद करेंगे। भोपाल से मप्र के सभी हज यात्री अगर जेद्दा जाने को तैयार है तो उन्हें सीधी उड़ान का लाभ मिल सकता है। इसके पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने इस तरफ उनका ध्यान दिलाते हुए कहा कि कोचिंग के लिए भोपाल में कमेटी के पास स्थान उपलब्ध है।
भोपाल से हज यात्रा की सीधी उड़ान होने पर यात्रियों को कई तरह की व्यवहारिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी की कार्यसमिति की बैठक सोमवार को खान के मुख्य आतिथ्य एवं मंत्री अकील की अध्यक्षता में स्टेट हज हाउस में हुई। बैठक में मंत्री अकील ने भोपाल एवं इंदौर को इम्बार्केशन प्वाइंट बनाने का मुद्दा उठाया। प्रदेश का कोटा बढ़ाकर 10,000 हज यात्री करने की मांग की। खादिमुल हुज्जाज के कोटे से कम से कम एक और अधिकतम दो उलेमा को हज यात्रा पर भेजे जाने की इजाजत दिए जाने की बात कही। छोटे विमान से अनुबंध नहीं करने पर जोर दिया। जमजम का प्रदाय हज यात्रियों की संख्या अनुपात में पांच प्रतिशत बढ़ाने की मांग भी की।
इसके जवाब में सीईओ खान ने भरोसा दिलाया कि वे सभी जायज मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि भोपाल में यूपीएससी कोचिंग क्लासेस खोलने के संबंध में यहां के पदाधिकारी बिहार माॅडल देखकर आए। इससे उन्हें अपनी योजना को मूर्त रूप मेंं देने में सहायता मिलेगी। बैठक में अकील ने खान काे स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत भी किया। मंत्री अकील ने हज कमेटी के सीईओ काे स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button