Breaking Newsअन्य खबरेंअपराध

लखनऊ / प्रॉपर्टी विवाद में युवक ने माता-पिता समेत 6 लोगों को उतारा मौत के घाट, इनमें 2 बच्चे भी शामिल; घट्ना के बाद पुलिस के सामने किया सरेंडर


लखनऊ. लखनऊ में गुरुवार शम एक युवक ने माता-पिता, भाई-भाभी और उनके दो बच्चों की धारदार हथियार (गंडासा) से हत्या कर दी। कत्लेआम को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंचा और सरेंडर कर दिया। हत्या की वजह परिवार में संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। मामला बंथरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
वारदात की वजह शक
घटना बंथरा थाना क्षेत्र के गोदौली गांव की है। आरोपी का नाम अजय सिंह है। उसे शक था कि परिजनों ने जमीन बेच दी है। लेकिन, उसे (अजय सिंह) को हिस्सा नहीं दिया गया। उसकी परिवार से कहासुनी हुई। परिवार ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। पिता अमर सिंह खेत चले गए। अजय भी वहां पहुंच गया। वहां पर पिता की हत्या की। इसके बाद बाइक से घर लौटा। यहां भाई अरुण को मारा। बचाव केे लिए मां और और अरुण की पत्नी आईं तो उन्हें भी खत्म कर दिया। 9 साल के भतीजे सौरभ और 2 साल की भतीजी सारिका को भी नहीं छोड़ा। उनकी भी जान ले ली। कुछ देर बाद अजय बेटे अविनाश के साथ थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button