क़ोरोना वॉरियर के अभिवादन के लिए भारत में पहलीबार एक पेट्रोल पंप के मालिक का प्रशंशनिय और नया प्रयोग


गुजरात अहमदाबाद। केवल उन लोगों के लिए जो कोरोनोवायरस से लड़ते हैं – डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पेरा मेडिकल स्टाफ, पुलिस, होमगार्ड, अहमदाबाद म्युनिसिपल कार्पोरेशन, सरकारी अर्ध सरकारी अधिकारियों को कोरोनावायरस के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए, सभी को एकजुट होना होगा और मेडिकल स्टाफ, कोरपोरेशन कर्मियों और पुलिस जैसे ‘रियल वारियर्स ’का समर्थन और सहयोग करना होगा। आज पूरा विश्व भारत के प्रयासों की सराहना कर रहा है। डॉक्टर्स से लेकर पुलिस तक के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए दो रुपये की विशेष छूट दी जा रही है।

नवरंगपुरा के निवासी अजय जानी ने बाजार मूल्य से कम दो रुपये में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने की अनूठी सेवा शुरू की। और ये पैट्रोल पंप है गुरुदेव पेट्रोलियम, आईओ सिएल पेट्रोल पंप, युनियन बैंक के पास, सोनी की चाली के पास, नारोल- नरोड़ा हाई वे, ओढव, और दूसरा पैट्रोल पंप आईओ सिएल पेट्रोल पंप, गुरूदेव पेट्रोलियम एड होक मणिनगर पोलिस स्टेशन के सामने, फायर ब्रिगेड के पास, रामबाग रोड, मणिनगर।

उन्होंने कहा, पुलिस अधिकारी लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के जी-जान लगा रहे है, हमारे डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, एएमसी कर्मियों, फायर ब्रिगेड, सरकारी-अर्ध सरकारी अधिकारियों, प्रिंट और एलेक्टरोनिंक मीडिया कर्मी साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इस गंभीर स्थिति में हमारे रियल हीरोज ’का समर्थन करने का सबसे अच्छा अवसर क्या होगा। इसलिए, मैंने पेट्रोल-डीजल को बाजार मूल्य से दो रुपये कम देने का फैसला किया। ऐसे हीरोज को धन्यवाद करने का एक छोटा कार्य है।

मेरी माँ निर्मलाबेन जानी और पिता रामनारायण जानी ने मुझमें सेवा का विचार का बीज बोया था। इसके अलावा सैकड़ों लोगों जरूरतमंद लोगों को राशन किट और दवाई प्रदान की जाती है। पिछले 18 दिन से दी जा रही पेट्रोल सेवा और 30 दिनों से राशन किट दी जा रही है।
मातृश्री निर्मलाबेन द्वारा स्थापन निर्मल राम रोटी अन्नक्षेत्र पिछले 30 दिनों से अहमदाबाद, ठासरा और अन्य क्षेत्रों के सैकड़ों लाभार्थियों को तैयार भोजन, राशन और दवा उपलब्ध करा रहे है।



