Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

मध्यप्रदेश / ऊंटवालजी सुन लो…11 के बाद दिखोगे नहीं : दिग्विजय

कानड़ (आगर-मालवा) . आगरा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर ऊंटवाल के खिलाफ शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर आई एक पोस्ट के बाद भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए थे। थाने में काफी हंगामे के बाद भाजपाइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। शनिवार को जब कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह आगन के कानड़ में पार्टी प्रत्याशी विपिन वानखेड़े के समर्थन में सभा करने पहुंचे ।

तो उन्होंने मंच पर विवाद की जानकारी मिलने पर ऊंटवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहाकि वानखेड़े को देख लेने की धमकी दी जा रही है। दादागिरी कर रहे हैं।  ओ मनोहर ऊंटवालजी सुन लेना…. 11 (मतगणना तारीख 11 दिसंबर) के बाद दिखोगे भी नहीं। हम न तुम्हारे मामा शिवराज से डरते हैं, न तुम्हारे नाना नरेंद्र मोदी से।

Related Articles

Back to top button