गृहमंत्री ने प्लाज्मा डोनेट करने वाले IPS की पीठ थपथपाई


भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को इंदौर में पदस्थ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा से फोन पर बात की और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उन्हें बधाई दी।
दरअसल कुछ समय पहले आदित्य मिश्रा कोरोना कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिसके बाद वे स्वस्थ होकर लौटे और उन्होंने अपना प्लाज्मा कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए दान किया ।यह माना जा रहा है कि कोरोना पीङित होने के बाद स्वस्थ हो चुके व्यक्ति का प्लाज्मा कोरोना से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अगर चढ़ाया जाता है तो वह उसके शरीर में एंटीबॉडी का काम करता है और से जल्द स्वस्थ करने में सहायक सिद्ध होता है ।मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पहल पर ही कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में इस थेरेपी के ट्रायल की अनुमति मिली थी और अब तक 4 मरीज अरविंदो मेडीकल कालेज इंदौर में ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।
आदित्य मिश्रा ने भी गुरुवार को अपना प्लाज्मा डोनेट किया और उन्होंने मंत्री नरोत्तम मिश्रा से कहा कि यह ईश्वर की कृपा थी कि मैं जल्दी ही वापस लौटा। नरोत्तम ने आदित्य कहा कि आप अन्य लोगों के अंदर भी इसी तरह के भाव पैदा करें कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकें और इस बीमारी को जो एक भयानक रूप दिया जा रहा है उस भावना को दूर करने में काम करें।



