Breaking Newsअन्य खबरेंराजनीति

मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे केजरीवाल और ममता, शीला दीक्षित को नहीं मिला निमंत्रण


नई दिल्ली। नए मंत्रिमंडल के लिए गुरुवार को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत देश के सभी सीएम और राज्यपालों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं के साथ दक्षिण भारत के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को भी आमंत्रित किया गया है। दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है

इसके बाद जहां ममता बनर्जी ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की बात कही है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसमें शामिल होंगे। हालांकि, खबर है कि दिल्ली कांग्रेस प्रमुख शील दीक्षित को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। न्योते के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा में उन्होंने शपथ ग्रहण में शामिल होने पर सहमति जताई है और मैं भी इसमें शामिल होने जाऊंगी। इसके लिए ममत आज शाम तक दिल्ली पहुंच सकती हैं।
गुरुवार की शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में बिम्सटेक देशों (भारत के अलावा नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड व म्यांमार) को भी आमंत्रित किया गया है। बिम्सटेक देशों ने समारोह में शिरकत की पुष्टि की है।

बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और किर्गिस्तान के राष्ट्रपतियों ने समारोह में शिरकत के लिए सहमति दे दी है। नेपाल, मॉरीशस और भूटान के प्रधानमंत्री तथा थाईलैंड के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा कई विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button