अन्य खबरेंअपराधअरुणाचल प्रदेशअसम

इंदौर / मुंहबोले मामा ने 4 साल की मासूम से दुष्कर्म किया फिर पत्थर से कुचलकर मार डाला

इंदौर. शहर के सुदामा नगर में रहने वाले सफाई कर्मचारी की साढ़े चार साल की बेटी को मुंहबोले मामा हनी अठवाल (22) ने अगवा किया और दुष्कर्म के बाद बेरहमी से मार डाला। बच्ची के पिता की फटकार से गुस्साए दरिंदे ने 35 घंटे पहले ट्यूशन से बच्ची को अगवा किया था। आरोपी 2003 में भी सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। तब वह नाबालिग (17 साल) था। उसे एक साल बाल संरक्षण गृह में रखा गया। बालिग हुआ तो 2016 तक जेल काटी।

पुलिस के मुताबिक, एमजी रोड थाने से महज 100 कदम दूर कान्ह नदी किनारे शनिवार तड़के पांच बजे बच्ची का शव मिला। मौके से गुजर रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी।एफएसएल एक्सपर्ट के मुताबिक, हत्या शुक्रवार तड़के की गई। जबड़े पर बड़े पत्थर से वार किया गया। बच्ची के चेहरे और नाजुक अंगों से ब्लीडिंग हुई है। बच्ची की हत्या कहीं और की गई।

 

मौसा-मौसी ने घर से निकाल दिया था : हनी सात साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काटकर लौटा तो इंदौर के कमाठीपुरा में मौसा-मौसी के घर रहने लगा। मौसा-मौसी का कहना है कि वह उनकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता था इसलिए उसे घर से निकाल दिया था।

 

बच्ची की मां बोली- दरिंदे को घर में रखा, उसने बेटी छीन ली :  हनी डेढ़ साल पहले इंदौर आया था। यहां बच्ची के पिता के साथ सफाई का काम करता था। पिता को हनी के अपराध की जानकारी थी, फिर भी अपने साथ रखा। वे कहते थे- मैं उसे सुधार दूंगा। पोस्टमॉर्टम के वक्त बच्ची की मां पति से बोली- तुमने उस दरिंदे को घर में रखा। उसने मेरी बेटी छीन ली।

 

पुलिस तत्काल सर्चिंग करती तो बच जाती : मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बच्ची के पिता ने गुरुवार शाम सात बजे ही अपहरण की शिकायत कर दी थी, लेकिन टीआई और स्टाफ ने तत्काल कोई सर्चिंग नहीं की। परिवार थाने के बाहर रातभर बैठा रहा।

 

पिता बोले- सूई तक नहीं लगने देता था : बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बाद से माता-पिता का हाल बेहाल है। शनिवार सुबह जैसे ही पिता ने बेटी का शव देखा, वे बिलख पड़े। गले में बंधे काले धागे से उन्होंने अपनी लाडली को पहचाना। वे बोले तबीयत खराब होने पर भी उन्होंने कभी बेटी को सूई तक नहीं लगने दी और दरिंदे ने मेरी फूल सी बेटी को पत्थरों से कुचलकर मार डाला।

 

आरोपी की तलाश में 4 टीमें : एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया केस में अपहरण की धारा के साथ हनी अठवाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व हत्या की भी धारा बढ़ाई गई है। आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित कर चार टीमें उसकी तलाश में लगाई हैं। पूरे प्रदेश के थानों में उसके फोटो प्रसारित कर रेलवे और बस स्टैंड पर चस्पा करवाए जा रहे हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button